फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन ने जारी किए नए दिशा निर्देश

विज्ञापन
ऊधमपुर : बाजार में गुम रहे बच्चों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करते हुए तहसील अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद प्रशासन ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब बाजार में एक समय में दुकान में चार से अधिक लोग सामान नहीं खरीद सकते हैं। कार्यक्रमों में मात्र 25 लोग ही हिस्सा ले सकेंगे। इनका पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब हालात भी बिगड़ते जा रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार से निर्देश मिलने पर उपायुक्त ने नए नियम जारी किए हैं। इनके अनुसार सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों को ज्यादातर बैठक ऑनलाइन करनी होंगी। दुकानदारों को दुकानों में सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा। सभी को मास्क पहनना और एक समय में दुकान के अंदर चार से अधिक ग्राहक नहीं होने चाहिए।
वहीं, कोई भी ग्राहक बिना मास्क पहने दुकान के अंदर नहीं आएगा। दुकान के अंदर सैनिटाइजर और थर्मोमीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। इंडोर और आउटडोर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में केवल 25 लोग हिस्सा लेंगे। इसके साथ बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी केवल 25 लोग ही हिस्सा लेंगे। इनका भी टीकाकृत होना आवश्यक है। साथ ही आरटीपीसीआर या फिर रैपिड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

------
सोमवार को पूरी तरह बंद रहेगा बाजार
जिले के सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट, क्लब और जिम में केवल 25 प्रतिशत लोग ही एक समय में मौजूद रहेंगे। कहीं पर भी साप्ताहिक बंदी नहीं होगी। किसी भी धार्मिक संस्थान पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। शिक्षण संस्थानों में केवल टीका लगवा चुका स्टाफ की आएगा। सभी कक्षाएं ऑनलाइन ही चलाई जाएंगी। दुकानदारों को हेल्थ कार्ड बनाकर उसको हर महीने कोरोना की जांच करवाकर उसका नवीनीकरण कराना होगा। सोमवार को नागा के दिन बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। रात नौ से सुबह छह बजे तक जिले में कर्फ्यू रहेगा। पार्क में केवल टीका लगवा चुके व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को जिले में कोरोना की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें