फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन पहल को जनसमर्थन : किश्तवाड़ में अर्थ आवर प्रतिज्ञा कार्यक्रम करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने जिले में अर्थ आवर प्रतिज्ञा कार्यक्रम करवाया। इसमें छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह कार्यक्रम महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू-कश्मीर अनुराधा गुप्ता के निर्देशों तथा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी किश्तवाड़ जाफर हैदर शेख के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की निगरानी विभिन्न जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान छात्रों और प्रतिभागियों ने अर्थ आवर के दौरान अनावश्यक बिजली उपकरणों और लाइटों को बंद रखने की शपथ ली जो एक स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें