फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी उधमपुर में सड़क की हालत सुधरेगी, 60.38 लाख से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी उधमपुर के प्रवेश द्वार पर सड़क में बने गड्ढे: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जीएमसी उधमपुर में मुख्य सड़क और अस्पताल को जोड़ने वाले सर्कुलर रोड व अन्य आंतरिक सड़कों की हालत सुधारने के लिए जल्द ही 60.38 लाख की लागत से तारकोल बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। शीघ्र सड़कों का कायाकल्प देखने को मिलगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस काम के पूरा होने से जीएमसी उधमपुर की सड़कें चकाचक होंगी और अस्पताल में आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। गौरतलब है कि सीवरेज निर्माण कार्य के बाद शहर की अधिकतर सड़कों की हालत नहीं सुधारी गई है। इसे लोगों को आवाजाही को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह जीएमसी में भी निर्माण कार्य के चलते जर्जर हुईं सड़कों की वजह से अस्पताल आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासतौर बारिश के दौरान सड़कों पर बने गड्ढों पर पानी भरने और कीचड़ फिसलन बढ़ जाने के कारण वाहन दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल राहगीरों को भी समस्या पेश आती है। आम दिनों में भी सड़कों पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों को ठोकरे खाने पर मजबूर होना पड़ता है। वहीं अब सड़काें की मरम्मत होने से राहत मिलेगी।
-
जीएमसी उधमपुर की सड़कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-
रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें