फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली की दयनीय हालत पर किया रोष प्रदर्शन

Mon, 21 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
बारिश से घरों में हुए जलभराव के कारण भारत नगर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गली की दयनीय हालत के कारण बारिश में बहने वाला पानी लोगों के घरों में जाता है। अपनी परेशानियों के कारण भारत नगर के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि लंबे समय पहले गली का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया था। पर गली में पानी निकलने के लिए विभाग द्वारा किसी तरह की नालियों का निर्माण नहीं किया गया। जब कभी भी बारिश होती है तो सारा पानी लोगों के घरों में जाता है। लोगों को इसके कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अमित कुमार ने बताया कि गली की हालत इतनी खस्ता है कि किसी भी तरह की गाड़ी के लिए गली से गुजरना मुश्किल हो गया है। गली में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के कारण गली में इतना पानी जमा हो जाता है कि गली से गुजरना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन


बारिश तेज हो तो गली का नजारा ऐसा होता है, जैसे मकानों के बीच कोई नदी बह रही हो। अपनी समस्याओं को लेकर पहले भी लोग कई बार प्रदर्शन कर अपना विरोध जता चुके हैं पर प्रशासन के अधिकारी आंखें बंद कर बैठे हैं।

लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मुश्किलों को दूर नहीं किया गया तो विभाग के विरोध में आगे भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सुनीता देवी, अनीता देवी, सृष्टा देवी, सुमन कुमारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें