फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल में मिलाया कदम से कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को राजकीय पीजी कॉलेज (ब्वॉयज) में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने कड़ाके की ठंड के बीच कदम से कदम मिलाए। डीसी इंदू कंवल चिब मुख्य मेहमान थीं। उन्होंने सुबह 9:55 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस बैंड के अलावा सीआरपीएफ, शेर-ए कश्मीर पुलिस अकादमी, जिला पुलिस और एनसीसी के नौ टुकड़ियों के फुल ड्रेस रिहर्सल मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छह सांस्कृतिक दलों ने भी भाग लिया। डीसी ने कहा कि हमारे संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा करना और उन्हें मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और आम तौर पर जनता की अनेकता में एकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो हर क्षेत्र में समृद्धि के युग की शुरुआत करने के लिए विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करता है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लागू की जा रही मेगा परियोजनाओं जैसे जल जीवन मिशन (हर घर नल से जल), पंचायती राज प्रणाली, आयुष्मान भारत, आदि की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। कहा कि विकास के इस युग में, उधमपुर जिला भी सभी लाभार्थी उन्मुख सरकारी योजनाओं को लागू करके देश के अन्य जिलों की तरह विकास का फल प्राप्त कर रहा है। मौके पर एसएसपी विनोद कुमार, एडीसी मोहम्मद सैयद खान, एसीआर विकार गिरी, अतिरिक्त एसपी अनवर उल हक के अलावा विभिन्न विभागों के अन्य जिला प्रमुख भी उपस्थित थे।
----
किश्तवाड़ में एडीसी ने फुल ड्रेस रिहर्सल में फहराया तिरंगा
किश्तवाड़। बारिश और बर्फीले मौसम के बीच गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। डीसी कार्यालय, मिनी सचिवालय किश्तवाड़ के परिसर में प्रतिभागियों ने कंपकंपा देने वाली ठंड में कदमताल किया। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शाम लाल ने तिरंगा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान कुल आठ सुरक्षा टुकड़ियों, सीआरपीएफ, पुलिस, सीआईएसएफ, जेकेएपी, डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स वन सुरक्षा बल और होमगार्ड शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया। एएसपी राजिंदर कुमार, एसीआर किश्तवाड़ अख्तर हुसैन काजी, युवा सेवाएं एवं खेल के अधिकारी खराती लाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बारिश के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाया। बच्चों ने अपने ही स्कूलों में रिहर्सल की। गणतंत्र दिवस समारोह में डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर तिरंगा फहराएंगी। इसके लिए समारोह स्थल को सजाया जा रहा है। कार्यक्रम में कोविड के कारण मात्र सुरक्षाबलों की टुकड़ियां ही मार्च पास में भाग लेंगी और कुल पांच समूह, जिनमें एक कॉलेज और चार स्कूलों के बच्चे सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

रामनगर में तहसीलदार ने फहराया तिरंगा
रामनगर। सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने कदमताल किया और तहसीलदार श्रीनाथ सुमन ने सलामी ली। रिहर्सल में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य एसडीपीओ डॉॅ. भूषण दुबे, एसएचओ पुष्पेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। रिहर्सल में हाई सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने परेड की। तहसीलदार ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बार गणतंत्र दिवस पर सीमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल के गेट के बाहर पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोगों से अपील कि वे मास्क पहनकर ही कार्यक्रम में आएं। प्रधानाचार्य तरसेम सिंह ने बताया कि अगर बारिश हुई तो सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थित अशोक हॉल में कार्यक्रम करवाया जाएगा। संवाद
----
भद्रवाह के न्यू बस स्टैंड पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
भद्रवाह। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सोमवार को न्यू बस स्टैंड भद्रवाह में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार शौकत हयात ने तिरंगा फहराया और जेकेएपी के अलावा राजकीय डिग्री कॉलेज से एनसीसी कैडेट्स के साथ वरिष्ठ विंग की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। कड़ाके की ठंड और बारिश के दौरान पूर्वाभ्यास के हिस्से के रूप में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यातिथि तहसीलदार ने एक संक्षिप्त भाषण दिया। मौके पर एसडीपीओ भद्रवाह, एसएचओ और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए। संवाद
-----
चिनैनी में पुलिस जवानों, एनसीसी
कैडेट्स ने किया मार्च पास्ट
चिनैनी। कस्बे में सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसमें तहसीलदार वेद प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद रहे और तैयारियों का जायजा लिया। हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित रिहर्सल में मुख्य अतिथि ने सबसे पहले तिरंगा फहराया और स्कॉड का निरिक्षण किया। इस दौरान पुलिस व एनसीसी ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद एक बैठक कर सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए। संवाद
------
रियासी में डीडीसी चेयरमैन लेंगे परेड की सलामी
रियासी। जिला मुख्यालय के स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह पर डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। सोमवार को स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई, जिसमें पुलिस जवान, सीआरपीएफ, पुलिस बैंड और एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। राजकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान गया। एडीसी अब्दुल सत्तार ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। पौनी में भी सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज कौन फहराएगा, इसको लेकर सोमवार शाम तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। वहीं जिले में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सभी क्षेत्रों में पुलिस नाके लगाकर चौकसी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें