कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से 20 मार्च से प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से तीस टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख रुपये की नकद राशि इनाम में दी जाएगी। उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में मिलेगी।
कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब के अमरीश मगोत्रा, भारत भूषण सुनील डोगरा ने रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि क्लब ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं को प्रोत्साहित करता रहता है। जितनी भी टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचेंगी, उनके रहने व खाने का प्रबंध स्पोर्ट्स क्लब की ओर से किया जाएगा। मैन ऑफ द सिरीज को 21 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मैच में बंपर इनाम रहेगा।