फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और दुर्गंध से देविकानगरवासी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लंबित मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की कामछोड़ हड़ताल रविवार को सातवें दिन भी जारी रही। इस दौरान शहर में हर तरफ गंदगी ही नजर आ रही है। गंदगी के ढेरों से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

सनद रहे कि मांगों के समर्थन में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को कामछोड़ हड़ताल शुरू की थी। मंगलवार से शहर में साफ-सफाई का कार्य बंद है। शहर से रोजाना तीस टन से अधिक गंदगी निकलती है, जिसे सफाई कर्मचारी डंपिंग जोन में एकत्र करते हैं। लेकिन हड़ताल के कारण छह दिन से गंदगी शहर में पड़ी है। इससे उठने वाली दुर्गंध से शहरवासियों का घरों से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। पुराने राजमार्ग और धार रोड के किनारे गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। बाजारों के अंदर भी स्थिति खराब हो चुकी है। शहरवासियों ने सरकार और प्रशासन से हड़ताल को जल्द खत्म करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें