फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों का सख्ती से करें पालन: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थिति में सुधार हो रहा है। इसलिए जिलेवासियों को कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा। यह अपील डीसी अशोक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में लोगों से की।
विज्ञापन

उन्होंने जिला अस्पताल के बारे में बताया कि 1095 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें 755 लोग रिकवर हो चुके हैं और मौजूदा समय में 335 मामले सक्रिय हैं। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मार्च से अब तक सात लोगों की मौत हुई है। जिला अस्पताल में 361 भरे हुए ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों को 574 मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई हैं। जिले में फिलहाल 388 एक्टिव केस हैं, जबकि 604 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा जिले में कोरोना टेस्टिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का बीमारी की रोकथाम के लिए एहतियाती उपायों पर कायम रहने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे प्रशासन द्वारा जारी एसओपी और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें