पटनीटाप के होटल में आग बुझाता दमकल विभाग का कर्मी:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। पटनीटॉप में वीरवार को एक होटल में अचानक आग लग गई। हालांकि, समय रहते घटना के बारे में पता चलते ही आग पर काबू पा लिया गया, और बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब पौने आठ बजे पटनीटॉप के एक निजी होटल के कमरे में पड़े बिस्तर में आग लग गई। आग लगने के बारे में जैसे ही होटल कर्मियों को पता चला तो उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही होटल में पड़े अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, कुद, चिनैनी और बटोत से दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, आग ज्यादा न होने के कारण तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया, और बड़ा हादसा होने से टल गया। संवाद