फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
उधमपुर के मलाढ़ इलाके में घर में आग लगने पर जला सामान - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते मलाढ़ इलाके में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इससे अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

सपना देवी ने बताया कि वह घर में अकेली थी। अचानक एक कमरे से धुआं उठता देखा। तब बाहर से देखा कि अंदर आग लग चुकी है। उसने शोर मचा कर पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। कुछ समय बाद दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। महिला ने बताया कि आग लगने से बेड, फ्रिज, सोने के गहने, आदि कीमती सामान जलकर राख हो गया है।

उधमपुर के मलाढ़ इलाके में घर में आग लगने पर जला सामान- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें