ड्योडी नाला के पास जंगल में भड़की आग को बुझाने में जुटे सीआरपीएफ जवान।
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। चिनैनी के ड्योडी नाला के पास जंगल में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया है। आग लगने से वन संपदा को काफी क्षति पहुंची है, लेकिन जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर डयोडी नाला के पास जंगलों में आग भड़कने की सूचना सीआरपीएफ की 84वीं बटालियन को मिली। इसके तुरंत बाद सीआरपीएफ की टीम मौके पर रवाना हो गई। सीआरपीएफ 84वीं बटालियन के अधिकारी टेक चंद के नेतृत्व में वाली टीम में शामिल ब्रह्मा प्रकाश और यशपाल ने मार्ग दर्शन पर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। इतने में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
दोनों ने मिलकर आग पर काबू पाने में जुट गईं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आग पर काबू पा लिया और जंगल में फैलने से रोक दिया। लोगों का कहना है कि अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।