फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी की मरोठी पंचायत में 300 को मिला डोमिसाइल

विज्ञापन
चिनैनी के मरोठी पंचायत में शिविर के दौरान ग्रामीणों को अधिवास प्रमाण पत्र देते तहसीलदार। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। तहसील चिनैनी की मरोठी पंचायत में तहसीलदार ने एक शिविर लगाकर करीब 300 ग्रामीणों को अधिवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र जारी किए। तहसीलदार अजय कुमार सराफ के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मौके पर डोमिसाइल बनने से लोगों में खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मरोठी से चिनैनी करीब 50 किलोमीटर दूर है। ऐसे में एक डोमिसाइल बनाने के लिए आने-जाने में जहां समय बर्बाद होता था, वहीं पैसे भी काफी खर्च होते। मगर अब पंचायत में ही डोमिसाइल प्रमाण पत्र बनने से लोगों को न तो चिनैनी जाना पड़ेगा और न ही उनके धन खर्च करना पड़ेगा। लोगों ने शिविर लगाकर डोमिसाइल बनाने के लिए तहसील प्रशासन का आभार जताया है। गौरतलब हैै कि चिनैनी तहसील में अब तक 11 हजार से अधिक डोमिसाइल प्रमाण पत्र बना कर जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें