फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आग से 7 दुकानें जलीं, 4 वाहन भी आए चपेट में

Tue, 16 Jun 2026 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबगढ़ के पगियाला गांव का मामला, कच्ची दुकानें होने से तेजी से फैली आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। तहसील माहौर के अंतर्गत आने वाले गुलाबगढ़ के पगियाला गांव में रविवार रात आग लगने से सात दुकानें जल गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों के बाहर पार्क किए गए चार वाहन भी चपेट में आकर जल गए।
यह घटना रविवार रात करीब ग्यारह बजे पेश आई। स्थानीय लोगों ने दुकानों से धुआं निकलते हुए देखा। आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने तीन से चार दुकानों को चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, ज्यादातर दुकानें कच्ची और पत्थरों व लकड़ी से बनी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाल्टियों और बर्तनों में पानी भरकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटों पर काबू पाना उनके बस में नहीं रहा। आग से प्रभावित दुकानदारों की पहचान गुलाम नबी, मुजफ्फर अहमद, मकसूद अहमद, अहमद अमीन, अब्दुल रशीद, मोहम्मद नसीम और नासिर हुसैन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की सुविधा न होने के कारण यह बड़ा नुकसान हुआ है। देखते ही देखते सातों दुकानों में रखा सामान जल गया। इसके साथ ही दुकानों के बाहर खड़े चार वाहन एक टाटा सूमो, दो मोटरसाइकिल और एक कार जल गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही माहौर से प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस बीच प्रभावित दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को तुरंत उचित वित्तीय सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें