संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक घोरड़ी के बरमीन इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को छत से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। परिजन ने उसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक व्यक्ति नशे में धुत था। आरोपी की पहचान रमेश कुमार (60) निवासी बरमीन के रूप में हुई है। आरोपी के पुत्र रिंकू शर्मा ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उसके पिता ने उसके छोटे भाई की पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। वहीं, रविवार सुबह वह घर में तेजधार हथियार ढूंढ रहा था, जब नहीं मिला तो वह उसकी मां को मारने के लिए दौड़ा।
मां बचने के लिए छत पर चली गई लेकिन उसने वहां पहुंचकर उसे छत से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। परिजनाें ने मांग की कि आरोपी अब आदतन अपराधी बन गया है और आए दिन इस तरह के हमले कर रहा है। इसलिए इस पर सख्त कार्रवाई कर इसे सलाखों के पीछे डाला जाए।