फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 600 छात्रों ने दी नीट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तरफ से आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों पर 600 परीक्षार्थी पहुंचे। शहर के बाहरी इलाके में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक और आर्मी पब्लिक स्कूल में स्थापित इन परीक्षा केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली गई थीं।
रविवार को दोपहर दो बजे शुरू हुई परीक्षा शाम पांच बजे तक चली लेकिन विशेष जरूरत वाले दिव्यांग अभ्यार्थियों को समय में एक घंटे की अतिरिक्त छूट भी दी गई थी। शहर के बाहर और सड़क के किनारे केंद्र स्थापित होने की वजह से अभ्यार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थी पहुंच चुके थे। सभी को आई कार्ड चेक करने और अन्य जरूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

पूरी परीक्षा त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की कड़ी निगरानी और तय दिशा निर्देशों के अनुरूप पूरी करवाई गई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक), नीट (यूजी) एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध कार्यक्रमों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में एडीसी प्रेम सिंह ने कहा कि परीक्षा बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराई गई है। त्रिस्तरीय जांच सुरक्षा और तय नियमों के अनुसार पूरी परीक्षा संपन्न हुई है। किसी भी अभ्यर्थी को जूते पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सभी को बायोमीट्रिक हाजिरी में ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें