फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सलाथिया चौक पर हमले में हुई पांचवीं गिरफ्तारी

Tue, 21 Jan 2025 03:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सलाथिया चौक पर आठ जनवरी को हुए ओमाला निवासी सौरव राठौर पर हमले की चल रही जांच में उधमपुर पुलिस ने पांचवीं गिरफ्तारी में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान शाहबाज चंंदेल निवासी राउंत (रेहमती) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आठ जनवरी को सलाथिया चौक पर कुछ युवकों ने सौरव पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बाद में पुलिस ने हमले में शामिल तीन और हमलावरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी। मामले में सोमवार को पांचवीं गिरफ्तारी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें