फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्योहारी खरीदारी के बीच सड़कों पर बढ़ा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नवरात्र और ईद के चलते शहर के बाजारों में इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। त्योहारों की खरीदारी और स्कूल एडमिशन के कारण लोगों का रुख बाजारों की ओर बढ़ा है, जिससे ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो गई है। जाम के चलते आम लोगों, खासकर बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

त्योहारों के अवसर पर बाजारों में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। दूसरी ओर स्कूलों में एडमिशन का समय होने के कारण भी बाजारों और सड़कों पर भीड़ और अधिक बढ़ गई है। इस बढ़ती भीड़ का सीधा असर ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ा है। शहर के मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों को चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चों बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों अशोक कुमार अनिल कुमार और अन्य का कहना हैं कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है लेकिन ट्रैफिक प्रबंधन सही न होने के कारण स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाती है।
एआरटीओ टीम द्वारा उधमपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का दौरा किया और ट्रैफिक की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और जनता से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि जाम की समस्या को कम किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुदसिर इकबाल, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें