कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ने एमएमटीटीसी- विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम में एकीकरण के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर छह-दिवसीय आवासीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम करवाया। इसमें भारत के 12 राज्यों के 15 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
समापन भाषण में एसएमवीडीयू के वीसी प्रो. प्रगति कुमार ने भारतीय ज्ञान प्रणाली के विभिन्न पहलुओं के महत्व और आधुनिक दुनिया में समाज, उद्योग आदि के लिए इसके प्रभावों पर जोर दिया। उन्होंने व्यापक रूप से समाज के समग्र विकास के लिए भारतीय दार्शनिक प्रणालियों के विभिन्न खजानों के महत्व का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सचिव डॉ. मनीष जोशी ने बताया कि कैसे यूजीसी ने वर्ष 2023 में आईकेएस की शुरुआत की थी। कैसे कार्यक्रम के शुरुआती दिनों में कुछ संशय के बाद, प्रतिभागी धीरे-धीरे इसे स्वीकार कर रहे हैं। संवाद