फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में किसानों ने जानी सरकारी योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कृषि विभाग की ओर से रामनगर की डालसर पंचायत में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन चनुनता की बीडीसी अध्यक्ष गीता देवी ने किया। इस मौके पर रामनगर-2 के डीडीसी सदस्य जट्टू राम, मुख्य कृषि अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, तहसीलदार श्रीनाथ सुमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष ने विभाग से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। मुख्य कृषि अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, पीएम किसान जन धन योजना एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के प्रति किसानों को जागरूक किया। इसके अलावा केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें