फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे का सफर करने में लगे छह से सात घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू से घाटी की ओर वाहन रवाना होते ही हाईवे पर भयंकर जाम लग गया, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यात्री विशाल, शमी व नरेश कुमार ने बताया कि आए दिन हाईवे पर जाम लग रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी निदान नहीं हो रहा है। इसलिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपील है कि हाईवे की हालत देख कर जल्द कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीज पीड़ा से कहरा रहे थे। इसके साथ ही भूख-प्यास से यात्री परेशान रहे। चिनैनी से सुबह छह बजे निकला यात्री वाहन दोपहर एक बजे उधमपुर पहुंच पाया है। डीएसपी ट्रैफिक हिम्मत सिंह ने बताया कि कई छोटे वाहनों के ओवरटेक करने से जाम की समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें