फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन जब्त तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
विज्ञापन
राशन घोटाला - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिले के सिरला भागा क्षेत्र में रविवार देर रात को ग्रामीणों के सहयोग से सरकारी राशन बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। दो लोग मौके से फरार हो गए। हुआ यूं कि रविवार देर रात को एक टाटा मोबाइल वाहन (जेके20-5650) गांव के एक मकान की दीवार से टकरा गई, जिसकी आवाज सुनने के बाद मकान मालिक और आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन


लोगों ने देखा गया कि टाटा मोबाइल में गेहूं की इक्कीस और चावल की बारह बोरियां लदी हुई हैं। वाहन में बैठे दो लोग मौके से फरार हो गए। जबकि तीन लोगों को लोगों ने पकड़ कर तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने लोगों द्वारा पकड़ कर रखे गए चालक मोहम्मद बशीर निवासी मनसू तथा दो सगे भाई अनिल और संजय निवासी डेरा बाबा को गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया। एसएचओ कुलदीप कृष्ण के अनुसार इस मामले की जांच के लिए आफिसर को नियुक्त किया गया है। प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राशन कहां से आया था और कहां जा रहा था, इसका पूरा पता लगाया जाएगा। बरामद किए गए वाहन और राशन को थाने में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें