फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल केंद्र पर रोष जताया

Mon, 14 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर शनिवार देर शाम को कसबे में कांग्रेसियाें ने कैंडल मार्च निकाल कर केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जताई। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन


एमएलसी जुगल किशोर शर्मा तथा पूर्व विधायक और इंचार्ज जनरल सेक्रेेटरी बलवंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन मामले में सिर्फ घोषणाएं ही कर रही है। जमीनी स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। किसी सैनिक को इसका लाभ नहीं मिला है। केंद्र सरकार आए दिन जनविरोधी काम कर रही है, जिसका लाभ बडे़ लोगों को मिल रहा है।

आम वर्ग को परेशानी ही हो रही है। इस मौके पर कुछ स्थानीय मसलों को भी जोरशोर से उठाया गया। रैली में जिला प्रधान प्रीतम सिंह, एसेंबली प्रधान अमित शर्मा, सीनियर नेता मुंशी राम सलालिया, एडवोकेट विजय कुमार शर्मा, बिशन मगोत्रा, बलबीर सिंह, राजेश पंडोत्रा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें