फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ छेड़ा गया अभियान

विज्ञापन
रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती नगर पालिका की टीम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। कई बार शिकायतें मिलने के बाद नगर पालिका रामनगर ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस के सहयोग से कई रेहड़ियों और फड़ियों को कब्जे में लिया गया। साथ ही अतिक्रमण ने करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मक्खन लाल और एसएचओ कुलबीर सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने दोपहर को कार्रवाई शुरू की। बाजार के विभिन्न हिस्सों में जाकर रेहड़ियों और फड़ियों को कब्जे में लेकर कार्यालय पहुंचाया गया। घंटों तक यह कार्रवाई बाजार में चलती रही, जिसमें 10 से अधिक रेहड़ियों और फड़ियों को कब्जे में लिया गया। कई रेहड़ी वाले मौके से भागने में कामयाब रहे।
नपा टीम ने बताया कि रेहड़ियों और फड़ियों ने बाजार में काफी समय से अतिक्रमण कर रखा है। इनके कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इन लोगों को कई बार रेहड़ियों को हटाने की चेतावनी दी गई, लेकिन इन्होंने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए, मजबूरी में इनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी है। इस कार्रवाई को अभी जारी रखा जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें