फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नगर पालिका ने बस स्टैंड क्षेत्र से अवैध रेहड़ियां हटाई, सामान किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ बोले-रेहड़ी संचालकों को नोटिस जारी कर कब्जे हटाने के दिए थे निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। नगर पालिका ने धर्मनगरी में पिछले सप्ताह अभियान चलाकर अवैध रूप से लगाई रेहड़ियों को हटाया था। कुछ लोगों ने बस स्टैंड क्षेत्र में दोबारा रेहड़ियां लगा लीं। इसकी शिकायत मिलने पर नगर पालिका ने शनिवार को दोबारा कब्जों को हटाया।
नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) रजत अबरोल ने बताया कि खिलाफ नगर पालिका की टीम ने अर्जी राजेश सैनी और पुलिस बल के साथ रेहड़ियों को हटा दिया। तीन ट्रालियों में सामान जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले भी इन रेहड़ी संचालकों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके दोबारा कब्जा किया गया जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ रजत ने कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर रेहड़ी या अन्य कब्जा करता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें