चिनैनी। चिनैनी के बश्ट पंचायत में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को लेकर भाजपा ने विधानसभा सम्मेलन करवाया। इसमें विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और स्वदेशी को बढ़ावा देने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
कार्यक्रम के बाद विधायक ने 86 लाख रुपये की लागत से बन रही नहर/कूल का उद्घाटन किया। परियोजना से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जिला प्रभारी नारायण दत्त त्रिपाठी, जिला सचिव जगदेव सिंह जग्गा, वरिष्ठ नेता राकेश अंताल, दीपक चंद्र, मंडल अध्यक्ष मणिक गुप्ता, पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह, पूर्व सरपंच सोम राज, अमित अबरोल, निशु चौधरी, सत्य देवी उपस्थित रहे। संवाद