फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग हर माह करें मीटर रीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय में किसान वेलफेयर सभा उधमपुर की बैठक प्रदेश प्रधान अंग्रेज सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्याओं पर विचार-विमर्शन करने के साथ ही बिजली विभाग से हर माह मीटर की रीडिंग लेने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रधान ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर रीडिंग हर माह लेने से परहेज कर रहे हैं और मासिक बिल अनुमान से दिए जाते हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा गांवों में राशन वितरण प्रणाली को सरल बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अधिकतर राशनकार्ड आनलाइन नहीं ही हैं, जिसके कारण कई किसानों के आयुष्मान भारत कार्ड नहीं बन पाए हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों पर किसानों से संपर्क नहीं रखने का आरोप लगाया है। जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी सहित लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह बहुत ही चिंताजनक है। बैठक में प्रदेश संयोजक बोधराज, उपप्रधान परस राम, ब्लॉक घोरड़ी के प्रधान अनंत राम, बसंतगढ़ के प्रधान शंभू दत्त, पंचायत बीरनू के प्रधान रामनाथ, संयुक्त सचिव वकील चंद और विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें