फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग पर बिफरे कर्मचारी

Tue, 12 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने विभाग से मांगों को पूरा करने को कहा। कर्मचारियों ने विभाग को चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो विभाग को अनिश्चित काल तक हड़ताल को भोगना पड़ सकता है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने विभाग और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रांतीय पावर इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन की अगुवाई प्रधान सतपाल शर्मा द्वारा की गई। यूनियन के प्रधान सतपाल ने बताया कि बिजली कर्मचारी सालों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विभाग द्वारा एसआरओ 59 को कश्मीर के बिजली कर्मचारियों के लिए तो लागू किया गया है, पर जम्मू संभाग के कर्मचारियों को इस एसआरओ का लाभ नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सैकड़ों कर्मचारियों को महीनों से वेतन तक नहीं दिया गया है। कई ऐसे कर्मचारी हैं, जिनका वेतन 10 महीनों से लेकर दो सालों से बकाया है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों को तो वेतन पूरे समय से मिल जाता है पर निमभन कर्मचारियों के लिए विभाग द्वारा दोहरे मानदंड अपनाए जा रहे हैं। विभाग में ऐसे भी कर्मचारी हैं जो पिछले बीस सालों से काम कर रहे हैं। सतपाल ने कहा कि यूनियन ने फैसला लिया है कि अब यह विरोध प्रदर्शन तब ही थमेगा जब उनकी मांगों को मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें