संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स चुनाव का मुद्दा उच्च न्यायालय जम्मू में लंबित पड़ा था। इसका फैसला आने पर इसकी जानकारी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के चुनाव ट्रेजर के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले राजन मल्होत्रा के वकील दिनकर गुप्ता ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता की।
उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय ने राजन मल्होत्रा के हक में फैसला सुनाया है। उन्होंने बताया कि राजन की ओर से 2024 में भी ट्रेजर पद के लिए नामांकन भरा गया था, लेकिन उस समय कुछ चैंबर्स के सदस्यों ने रिजास्टर सोसायटी के पास याचिका दायर की थी। सोसायटी ने आदेश दिया था कि 1996 के बाॅयलाॅज के तहत चुनाव करवाएं जाएं। इसके बाद चैंबर्स के सदस्यों ने चुनाव नहीं करवाए गए और नई कमेटी का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय ने जिला कोर्ट को आदेश दिए है कि रिटायर्ड न्यायधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करके जल्द से जल्द चैंबर्स के चुनाव करवाएं जाएं।