संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर।
पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा रामनगर ब्लॉक में 60 करोड़ रुपये की लागत से आठ नई सड़कें बनाई जाएगी। विभाग द्वारा सरकार को भेजी गई इन आठ सड़कों की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। हालांकि विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने का काम जारी है। ताकि जल्द से जल्द इन आठ सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
रामनगर के विभिन्न ब्लॉकों में बनने वाली सड़कें से जहां लोगों को इसका लाभ
मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर कई पंचायतों का आपस में लिंक जुड़ेगा। हालांकि क्षेत्र में कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया जाना है। जिससे इन क्षेत्र के लोगों की काफी पुरानी मांग पूरी होगी। इन सड़कों के बनने से तकरीबन 20 हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जिन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण होगा उन क्षेत्रों में कई तरह के ओर विकास कार्य करवाए जाएंगे। गौरतलब है कि जिस क्षेत्र में सड़क न हो वहां पर विकास नहीं हो सकता है। हालांकि जिन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है उन क्षेत्रों के लोगों को लंबे समय से आ रही परेशानी से भी निजात मिलेगी।
रामनगर के सभी क्षेत्रों में विकास करवाने के लिए वचनबद्ध हैं
हालांकि पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से जिन आठ गांवों में सड़क बनाई जाएगी उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की काफी पुरानी मांग थी। उन्होंने कहा कि अभी ओर कई सड़कों के निर्माण को लेकर उन्होंने सरकार को भेजा है। जैसे ही जिन सड़कों को बनाने की मंजूरी मिलेगी उन क्षेत्रों में भी जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
-डॉ. सुनील भारद्वाज, विधायक रामनगर