फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देश की तरक्की व खुशहाली के लिए उठे सैकड़ों हाथ

विज्ञापन
चिनैनी में नमाज अता करते लोग:
विज्ञापन
- आदर्श काॅलोनी ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में ईद का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर एसएसपी आमोद नागपुरे के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हुए थे।
शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों से समुदाय के लोग ईदगाह पहुंच गए थे, जहां सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश की तरक्की व आपसी भाईचारे को लेकर खुदा से प्रार्थना की। नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने जरूरतमंद लोगों को खैरात बांटी। नमाज पढ़ने आए बच्चों व अन्य लोगों ने ईदगाह के बाहर लगी दुकानों से टोपियां भी खरीदीं। मस्जिद डेवलपमेंट कमेटी ईदगाह आदर्श कॉलोनी के चेयरमैन तनवीर शेख ने बताया कि ईद-उल-अजहा पैगंबर इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाई जाती है। उन्होंने हिंदू भाइयों को निर्जला एकादशी पर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की तरक्की के लिए काम करना चाहिए ताकि हमारा मुल्क आगे बढ़े। एसएसपी ने मुस्लिम भाइयों को मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उधमपुर में आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे जिले में तैनात हूं। प्रशासन की ओर से ईदगाह में हर प्रकार के प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध देखने को मिले।
गैर सरकारी संगठन जियो और जीने दो के अध्यक्ष तारिक शाह एवं सदस्यों ने नमाज अदा करने के बाद ईदगाह आदर्श कॉलोनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ईदगाह में उपस्थित तमाम लोगों में पौधे वितरित किए गए। शाह ने लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि उनका संगठन पिछले कई सालों से ईद के अवसर पर पौधे वितरित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश देता आ रहा है। अगर खुद हम संकल्प कर लें तो हम पर्यावरण को हरा-भरा रख सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पूरे महीने संगठन की ओर से पौधरोपण और पौधा वितरण किया जाता है। पेड़ लगाना और उन्हें बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर संगठन के सदस्य अली, मुश्ताक, फैसल, अक्षय बलदेव , साहिल , आकिब आदि सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें