फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: निर्जला एकादशी पर लगीं छबीलें, लोगों ने दिया दान

विज्ञापन
हलवा पूरी बांटते हुए स्थानीय लोग। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा । धर्मनगरी में शनिवार को निर्जला एकादशी पर्व पर कटड़ा वासियों ने निर्जल व्रत रखा। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ ही भगवान कृष्ण को नाना प्रकार के फल और फूल अर्पित किए। नगर वासियों ने श्रद्धा के साथ दान पुण्य भी किया।
दान में किसी ने वाटर कूलर, किसी ने मिठाई का डिब्बा, गढ़वा, गिलास तो कुछ ने बर्तनों के साथ चीनी तथा फल आदि भेंट किए। दूसरी ओर कटड़ा के सभी प्रमुख मार्गों के साथ ही बाजारों में लोगों द्वारा छबीलों के साथ ही भंडारों का आयोजन किया गया। देर शाम तक मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छबील पर मीठा जल पीकर अपनी प्यास बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने मीठे जल के साथ-साथ ही शीतल पेय, फ्रूट जूस, नाना प्रकार के फल, हलवा, चने आदि श्रद्धालुओं को वितरित किए। भीषण गर्मी के दौरान निर्जला एकादशी पर श्रद्धालु दिन भर मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान लगाई गई छबीलों में शीतल जल से अपनी प्यास बुझाते नजर आए। मुख्य बाजार के साथ ही रेलवे मार्ग, उधमपुर मार्ग, जम्मू मार्ग, नंगल रेाड़, बाणगंगा मार्ग के सती मां वैष्णो देवी के सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों चरण पादुका, अर्द्धकुंवारी, सांझी छत, मां वैष्णो देवी भवन परिसर, ताराकोट मार्ग आदि स्थानों पर भी निर्जला एकादशी पर छबील लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें