फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी मिडिल स्कूल संथल की अपनी इमारत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए तीन किलोमीटर दूर मिडिल स्कूल केला जाना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामनगर। तहसील रामनगर की पंचायत के अंतर्गत पड़ते सरकारी मिडिल स्कूल संथल की इमारत खस्ताहाल होने से विद्यार्थियों को तीन किलोमीटर दूर मिडिल स्कूल केला में पढ़ाया जा रहा है। विद्यार्थियों को तीन किमी दूर मिडिल स्कूल केला तक पहुंचने के लिए एक घंटे का सफर तय करना पड़ता है।
विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग से संथल मिडिल स्कूल की इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग उठाई है। अभिभावक संतराम, शेरु, खेमराज, सूरम चंद, जीत कुमार ने बताया कि कुलवंता जोन में पड़ते संथल मिडिल स्कूल में एक वर्ष पहले 45 के करीब विद्यार्थी पढ़ाई करते थे। स्कूल की इमारत कई वर्षों से खस्ताहाल पड़ी थी। विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर हर रोज पढ़ाई करते थे। विद्यार्थी किसी हादसे का शिकार न हो जाएं। शिक्षा विभाग ने एक वर्ष पहले संथल मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को मिडिल स्कूल केला में शिफ्ट किया था। हैरान करने वाली बात यह है संथल मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले 45 छात्रों में 35 ही छात्र मिडिल स्कूल केला में शिक्षा ग्रहण के लिए पहुंच पाए।
विज्ञापन

अभिभावको ने बताया कि संथल गांव में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब तीन किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। यह सफर एक घंटे में पूरा होता है। मिडिल स्कूल केला की दूरी होने के कारण कई बच्चों ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया है।
अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की कि जल्द ही संथल मिडिल स्कूल की खस्ताहाल पड़ी इमारत के बदले नहीं इमारत बनाई जाए ताकि संथल गांव में बच्चों को पढ़ाई करने के लिए दूर न जाना पड़े।

संथल गांव के रहने वाले समाज सेवक मक्खन सिंह ने बताया कि संथल मिडिल स्कूल की अपनी इमारत 2014-15 में बनी थी। एक वर्ष बीत जाने के बाद इमारत खस्ताहाल होना शुरू हो गई। 2017 के बाद स्कूल की इमारत में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थीं। इस दौरान शिक्षा विभाग को भी अवगत करवाया था। शिक्षा विभाग ने उस समय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजकर इमारत की जांच करवाई थी। लोक निर्माण विभाग ने स्कूल की इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया था उसके बावजूद भी कई दिनों तक स्कूल में बच्चों को अध्यापक जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करवाते थे। बाद में किसी के घर किराए पर स्कूल चलाया गया था। अब एक वर्ष पहले तीन किलोमीटर दूर मिडिल स्कूल केला में बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग को कुंभकरण नींद से जाग कर संथल मिडिल स्कूल की इमारत के निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है ताकि विद्यार्थी संथल गांव मिडिल स्कूल में ही शिक्षा ग्रहण कर पाए।


कोट
संथल मिडिल स्कूल की खस्ताहाल इमारत बनाने के लिए शिक्षा विभाग को अवगत करवाया था। स्कूल की इमारत सेक्शन भी हो चुकी है। यह इमारत लोक निर्माण विभाग बनाएगा। जल्द ही नई इमारत का निर्माण कार्य शुरू होगा ताकि छात्र गांव में ही पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन

- मुल्ख राज, जेडीओ, शिक्षा विभाग कुलवंता जोन


कुलवंता जोन में पड़ते मिडिल स्कूल संथल की खस्ताहाल इमारत बनाने के लिए विभाग दो दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। जल्द ही इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें