फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चौकीचौरा टीम ने जीता ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय को मैन ऑफ द मैच देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। पूरिया स्थित खेल मैदान में जारी ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला टोका इलेवन व चौकीचौरा टीम के बीच खेला गया। चौकीचौरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टोका इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 134 रन बनाए। बल्लेबाज रशीद ने 15 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन बनाए। विनय ने 24, संजीव सिंह ने 22 और दारा ने 16 रनों का योगदान दिया। चौकीचौरा के गेंदबाज अक्षय ने तीन, यीशु व राहुल ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौकीचौरा की टीम ने तीन गेंदें शेष रहते सिर्फ एक विकेट खोया व नौ विकेट से मैच जीत लिया। टीम के बल्लेबाज बंटी ने 22 गेंदों में शानदार 39 रन बनाए। बल्लेबाज अक्षय ने 24, शुभम चिब ने 19, बलवीर ने 10 रनों का योगदान दिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 24 रन बनाने व तीन विकेट हासिल करने वाले ऑलराउंडर अक्षय को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री अजय नंदा व एसएचओ सुमित मगोत्रा मुख्य अतिथि रहे। आयोजकों ने विजेता टीम को तीस हजार रुपये व ट्रॉफी दी। उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये इनाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें