फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बजे तक खुलीं दवा, डेयरी, फल-सब्जी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन के आदेशानुसार वीरवार को बाजार में केवल डेयरी, दवाई, फल-सब्जी की दुकानें ही खुलीं। इनका भी समय निर्धारित किया गया था, जिसके बाद उन्हें बंद कर दिया गया। वहीं, सुबह से रात तक पूरा शहर कड़े पहरे में रहा। हालांकि सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुले रहे बाजारों में काफी भीड़ रही। खरीदारी करते समय लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम की जमकर अवहेलना की।
विज्ञापन

कोरोना संकट बढ़ने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना कर्फ्यू हटाने के बाद भी सख्ती को जारी रखा गया है। बाजार में केवल चंद जरूरत का सामान वाली दुकानों को ही खोलने की अनुमति मिल रही है। वीरवार को किराना व ग्रासरी की दुकानों को बंद रखने का आदेश है। इसलिए सिर्फ फल-सब्जी की दुकानें सुबह आठ से दो बजे तक खुली रहीं। काफी संख्या में शहरवासी सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचे थे।
इसके साथ दूध की दुकानें सुबह छह से दस बजे तक खुलीं और दस बजते ही बंद करवा दिया गया। दोपहर दो बजे के बाद बाजार में वीरानी छा गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। जो भी बेवजह घूमता नजर आया उसे पूछताछ कर ही छोड़ा गया। पुलिस सहित सिविल डिफेंस के सदस्य लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का ख्याल रखने के लिए भी जागरूक करते नजर आए। तीन से नौ मई तक केवल अत्याधिक जरूरत की दुकानें खोलने की ही अनुमति दी गई है। इनमें किराना दुकानों को एक दिन छोड़कर खोलने के निर्देश हैं। दूध और दवाई की दुकाने खोलने का भी समय निर्धारित किया गया है, जो नौ मई रविवार तक इसी प्रकार से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें