फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी को होंगे लाइसेंस के ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना के मामलों में गिरावट होने के बाद एआरटीओ कार्यालय में एक बार फिर से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल 14 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं। इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी। एआरटीओ ने कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने पर जनवरी में ट्रायल स्थगित कर दिए थे।
विज्ञापन

जनवरी में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी होने के बाद प्रशासन ने कई पाबंदियां लगा दी थीं। इसी दौरान एआरटीओ उधमपुर ने 19 और 31 जनवरी को होने वाले ट्रायल भी स्थगित कर दिए थे। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। अब 19 जनवरी को होने वाले ट्रायल 14 फरवरी को और 31 जनवरी होने वाले ट्रायल 15 फरवरी को होंगे। एआरटीओ जुगल ने बताया कि जिन लोगों के 19 जनवरी की सूची में नाम थे, वे 14 फरवरी सुबह नौ बजे ट्रायल के लिए कार्यालय पहुंचें। वहीं, जिनके 31 जनवरी को ट्रायल थे, वे 15 फरवरी को पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें