फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंकर मंगवाकर गुजारा कर रहे शहरवासी

विज्ञापन
उधमपुर: शहर में पानी की कमी को लेकर लोग प्राइवेट टैंकरों से डलवा रहे हैं पानी. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल बढ़ने के कारण जिले के लोग मोटी रकम खर्च कर टैंकर से पानी मंगवाने को मजबूर हैं। उनके लिए प्रतिदिन समय खर्च कर बावलियों पर जाना संभव नहीं। क्योंकि, इससे उनके कारोबार पर असर पड़ता है।
विज्ञापन

अपनी लंबित मांगों को लेकर जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 11वें दिन भी जारी रही। हड़ताल बढ़ती जा रही है, और लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। शहर मेें होटलों को आवश्यकतानुसार पानी नहीं मिल रहा है। गर्मियों में शहर के होटल भरे हुए हैं, इसलिए पानी की मांग बढ़ी हुई है। हड़ताल से परेशान होटल मालिक अब टैंकर मंगवाकर पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं। ऐसा ही शहरवासियों को भी करना पड़ रहा है।
शहरवासियों के लिए अब प्रतिदिन बावलियों पर जाना संभव नहीं हो पा रहा है, तो वे आपस में मिलकर टैंकर मंगवा रहे हैं, और अपने घरों की टंकियों को भर रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि लगातार हड़ताल से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। अस्थायी कर्मचारी हर दो दिन बाद हड़ताल बढ़ा देते हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थायी कर्मचारी दो या तीन दिन में एक बार जलापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें