फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में पेयजल समस्या को दूर करने की मांग

विज्ञापन
चिनैनी में पेयजल किल्लत को लेकर जानकारी देते स्थानीय लोग। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही क्षेत्र में पेयजल समस्या गहराने लगी है। लोगों को पानी के लिए बावलियों का रुख करना पड़ रहा है। कस्बे में हर रोज पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। जल शक्ति विभाग ने कुछ जगहों पर पानी के टैंकर की व्यवस्था तो की है, लेकिन जरूरत मुताबिक पानी कम पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी बलवान चंद अंताल, खेमराज, नितिन शर्मा, अभिषेक जमवाल, सन्नी तथा सुशील कुमार ने बताया कि कस्बे में पानी की सप्लाई हर रोज नहीं हो रही। जब भी पानी आता है, वे साफ नहीं होता। गर्मी में पानी की जरूरत ज्यादा रहती है लेकिन लोगों को पानी के लिए बावलियों का रुख करना पड़ रहा है। कस्बे में स्वच्छ पानी पहुंचे उसको लेकर प्रशासन को तवी नदी में विशेष इंतजाम करना चाहिए ताकि मटमैला पानी घरों में ना आए। समस्या को लेकर लोग प्रशासनिक अधिकारियों तथा विधायक से भी मिले हैं। अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। बता दें कि चिनैनी कस्बे में करीब डेढ़ लाख पानी की गैलन की जरूरत है मगर मौजूदा समय में इससे आधा पानी ही मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जल शक्ति विभाग के एईई राकेश मन्हास ने कहा कि उनकी मुख्य आपूर्ति बश्ट से आती है, वहां भी पानी बहुत कम हो गया है। तवी नदी से भी पानी लिफ्ट किया जा रहा है, उनका प्रयास है कि लोगों को पानी मिल सके। ताकि लोगों को परेशानी ना हो ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें