रियासी। भाजपा की तरफ से मंगलवार को विधानसभा कटड़ा क्षेत्र के धनसर मंडल में तिरंगा रैली निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा के भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। रैली में शामिल युवाओं में जोश देखने वाला था।
कुछ देर तक पैदल चलने के बाद विभिन्न वाहनों व दोपहिया वाहनों के जरिए अगार जितो तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को भाजपा के जिला प्रधान रोहित दुबे की अध्यक्षता में निकाला गया जिससमें कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा, जिला महासचिव रमेश शर्मा, धनसर की मंडल प्रधान शालू शर्मा, विकास परिषद सदस्य निर्मला देवी आदि शामिल हुए।