फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda Cloudburst News: डोडा के कहारा इलाके में बादल फटा, कई रिहायशी मकान, पुल-दुकानों को पहुंचा नुकसान

Wed, 20 Jul 2022 01:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डोडा

सार

डोडा के ठाठरी इलाके के कहारा गांव में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में कई रिहायशी मकान और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। यहां गांव को जोड़ने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल खबर नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
Cloudburst (File) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। जम्मू संभाग के जिला डोडा में बादल फटने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि जिला डोडा के ठाठरी इलाके के कहारा गांव में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में कई रिहायशी मकान और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। यहां गांव को जोड़ने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने इलाके में भारी नुकसान किया है। बताया जा रहा है कि यहां सात आवासीय घर, तीन दुकानें, दो घराट (पानी से चलने वाली आटा चक्की), एक पुल और एक निजी स्कूल की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। यही नहीं पहाड़ो से आए मलबे में मकानों के अलावा कई वाहन भी दब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें