फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में काली माता की मूर्ति खंडित, पुलिस ने आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच चिनैनी स्थित धार्मिक स्थल पर कालीमाता की मूर्ति खंडित कर दी गई। ऐन मौके पर पुलिस टीम ने आरोपी को देख लिया और उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवास मजालता के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मूर्ति तोड़ने के पीछे उसकी क्या मंशा थी और उसके साथ कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम दौरे पर निकली थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक शख्स को चिनैनी के पोली माता मंदिर में काली माता की मूर्ति को खंडित करते देखा। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने ऐसा क्यों किया और इस साजिश में कौन-कौन लोग उसके साथ शामिल हैं, इन सवालों पर जांच की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि वह मजालता से चिनैनी में किसके कहने पर मूर्ति को खंडित करने आया था।
वहीं, मंदिर के पुजारी अमित ने बताया कि काली माता की मूर्ति की बाजू और त्रिशूल को तोड़ा गया है। आरोपी एक स्कूटी को भी तोड़ रहा था, लेकिन पुलिस ने उसको देख लिया और वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पोली माता मंदिर में मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी मजालता का रहने वाला है। पुलिस पता लगा रही है कि वह मजालता से चिनैनी क्या करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें