फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा की डेसा रोड पर ढही दीवार, मलबे में दबकर कार चकनाचूर

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। शहर के व्यस्त डेसा रोड पर रिहायशी इमारत की बाउंड्री वॉल अचानक गिरने से हादसा हो गया। दीवार का मलबा सड़क किनारे खड़ी वैगन-आर कार पर गिरा जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था जिससे जानी नुकसान बच गया।
विज्ञापन

कार मालिक बिरिंदर सिंह घटना से करीब आधा घंटा पहले ही गाड़ी पार्क करके पास की चाय की दुकान पर गए थे। इसी बीच जर्जर दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे के दबाव से कार की छत और विंडशील्ड चकनाचूर हो गई।

सूचना मिलते ही डीएसपी मिशन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मुख्य मार्ग पर दीवार गिरने और भीड़ जमा होने के कारण लंबा जाम लग गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया गया। स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि दीवार का शेष हिस्सा अभी भी सड़क की ओर झुका हुआ है जो वाहनों और राहगीरों के लिए खतरा बनी हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें