रियासी। पिछले कई दिनों से जारी अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन पांच का फाइनल मैच अगले सप्ताह खेला जाएगा। शुक्रवार को फाइनल मैच की तैयारियां हुईं और मैच नहीं हो पाया।
प्रतियोगिता के फाइनल में एनसीसी व रियासी ईगल्स ने जगह बनाई है। प्रतियोगिता में जिले की कुल बारह टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का फाइनल जीतने वाली टीम को एक लाख जबकि उपविजेता टीम को पचास हजार रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। आयोजकों ने फाइनल मैच करवाने की तैयारियां शुक्रवार से शुरू की हैं। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मैच के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।