फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तहसीलदारों को लंबित इंतकाल जल्द निपटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत जिले की सभी 11 तहसीलों में जमाबंदी रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले की सभी 11 तहसीलों के तहसीलदारों को निर्देश दिए कि लंबित पड़े इंतकाल (बैकलॉग म्यूटेशन) के मामलों को तेजी से निपटाया जाए, ताकि भूमि रिकॉर्ड को समय पर डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराया जा सके।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी या पोर्टल से संबंधित समस्या सामने आती है तो तहसीलदार उसे नोट करें। उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं ताकि उन समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जाना चाहिए। इससे आम लोगों को भूमि से संबंधित दस्तावेज आसानी और जल्दी उपलब्ध होंगे तथा भूमि प्रशासन में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त पवन कोतवाल, सहायक आयुक्त राजस्व इदरीस लोन, तहसीलदार मुख्यालय तथा जिले के सभी तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें