रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग जारी है। सोमवार को हुए मैच में विजयपुर वॉरियर्स ने माहौर लायंस को आठ विकेट से हराया। माहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन बनाए। बल्लेबाज नीतीश ने 20, पंकज भारद्वाज ने 33, भगवान सिंह ने 23 व अजय सूर्यवंशी ने 16 रन बनाए। टीम को 23 रन अतिरिक्त मिले।
विजयपुर के गेंदबाज इम्तियाज ने तीन, मिक्की ने दो, धीरज समोत्रा, नदीम अहमद व अभिषेक भारती ने एक-एक विकेट लिया। माहौर के लक्ष्य को विजयपुर की टीम ने 14.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज नदीम अहमद ने 59 रन की शानदार पारी खेली। वह मैन ऑफ द मैच चुने गए। राजिंदर ने नाबाद 51 रन बनाए। गेंदबाज कुलदीप सिंह व विराट ने एक-एक विकेट लिया।