फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी शुरू होते ही उमड़ पड़े मरीज, सुरक्षाबलों ने पाया काबू

विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर के बाहर लगी भारी भीड़. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को अचानक ओपीडी में मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि काबू करना मुश्किल हो गया। पर्ची काउंटर पर भारी भीड़ नजर आई, जहां लोगों ने घंटों लाइन में लगकर पर्ची कटवाई। यह भीड़ दो दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी शुरू होने के कारण थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जिला अस्पताल का नजारा हैरान करने वाला था। अस्पताल के प्रवेश द्वार के साथ पर्ची काउंटर हैं, जो सुबह नौ बजे से ही मरीजों से भर गए थे। साढ़े नौ बजे पर्ची काउंटर पर इतने मरीज थे कि अन्य लोगों के लिए अस्पताल में प्रवेश करना मुश्किल हो गया। हर तरफ केवल शोर ही शोर था। सुरक्षाबल लोगों से कतार में लगने की अपील कर रहे थे।
जब मरीजों ने घंटों कतार में लगकर पर्ची ली, और ओपीडी पहुंचे तो वहां भी जांच के लिए मरीजों की लंबी कतार थी। शाम चार बजे तक ओपीडी में यही हाल रहा।
------
दो दिन की सरकारी छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई है। दो दिन ओपीडी बंद होने के कारण अचानक इतने अधिक मरीज जांच के लिए पहुंचे हैं। बुधवार को सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय भट्ट, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें