उधमपुर। जिले स्थापित सेंटरों में वैक्सीनेशन प्रक्रिया जारी है। वीरवार को 963 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 925 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 38 ने दूसरी डोज ली है।
वहीं, 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए वैक्सीन लगाने का काम बुधवार के बाद वीरवार को बंद रखा गया। वीरवार को शाम तक एक हेल्थ केयर वर्कर ने पहली और एक व्यक्ति ने दूसरी डोज ली। 42 फ्रंटलाइन वर्करों ने पहली और एक ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 आयु वर्ग के 643 लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली और 14 को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इसके अलावा 239 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 22 ने दूसरी डोज ली।
गौरतलब है कि जिले कोविड वैक्सीन प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। इसके लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई वैक्सीन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा पंचायतों में कैंप लगाकर भी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वीरवार को जिले में 963 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें 925 लोगों को पहली और 38 को दूसरी खुराक दी गई है। हालांकि बुधवार के बाद वीरवार को भी 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाने का काम बंद रखा गया था। इस वजह से पिछले दिनों के मुकाबले वीरवार को भी कोरोना वैक्सीन लगावाने के लिए पहुंचे लोगों की संख्या काफी कम रही है।