फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाणगंगा ट्रैक व गुलशन लंगर पॉइंट पर सुरक्षा प्रबंधों को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार ने शहर की कानून व्यवस्था और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। वीरवार को उन्होंने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती, सतर्कता और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन

विशेष रूप से माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से जुड़े अहम स्थानों का दौरा किया। बाणगंगा ट्रैक और गुलशन लंगर पॉइंट पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर चौकसी बढ़ाएं, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। एसएसपी रियासी, एसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी कटड़ा ने अपने क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम को और अधिक मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें