फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर सजा देविकानगरी का बाजार

विज्ञापन
उधमपुर में धनतेरस को लेकर सजी बर्तन की दुकान - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। करवाचौथ के बाद धनतेरस के लिए देविकानगरी का बाजार सज कर तैयार होने लगा है। इस दिन बर्तन और सोना खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए 2 नवंबर की तैयारियों में दुकानदार कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजार करीब सप्ताह से अधिक समय तक गुलजार रहा था। बाजार में इतनी भीड़ रही कि लोगों को पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं मिला। इसके बाद बाजार थोड़ा सूना नजर आया, लेकिन अब धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक लौटने लगी है। यहां दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को आकर्षक बना रहे हैं। अच्छी खरीद पर कई तरह के उपहार तैयार हैं।
दुकानदारों ने बताया कि हर बार धनतेरस उनके लिए शुभ होता है। उम्मीद है कि इस बार भी उनके लिए धनतेरस शुभ ही रहेगा। बर्तनों के विक्रेता अपनी दुकानों को सजाने व आकर्षक रूप देने में जुटे हुए हैं। दुकानों पर विभिन्न प्रकार की नई डिजाइनों के बर्तन नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सुनारों ने भी दुकानों को लाइटों से सजाना शुरू किया है। ग्राहक भी खरीदारी के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें