फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरो घाटी में खाई में गिरने से श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। गुजरात से दोस्तों संग मां वैष्णो के दर्शन के लिए यात्री की भैरो घाटी मार्ग पर खाई में गिरने से मौत हो गई है। उसकी पहचान अनिल कुमार (23) पुत्र ननु निवासी उदना रोड, संजय नगर, तहसील व जिला सूरत (गुजरात) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए कटड़ा अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुजरात से मां वैष्ण देवी के दर्शन के लिए एक दल आया हुआ था। शाम के समय मां वैष्णो के दर्शन करने के बाद अनिल कुमार दोस्तों सहित भैरो घाटी की ओर रवाना हुआ। इसी बीच शौचालय की ओर जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में वह खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस अधिकारी और कर्मी मौके पहुंचे। अचेत अवस्था में यात्री को खाई से निकाल कर भवन स्थित डिस्पेंसरी लाया गया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल कटड़ा भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भवन सुमन सिंह मनहास ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें