फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में शाम तक 2068 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला में वीरवार को शाम तक कुल 2068 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का नया स्टाक उपलब्ध होने के बाद जहां टीका लगवाने वालों की संख्या में उछाल आया था। वहीं अब बुधवार से इसमें कमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

पहले जहां हर दिन पांच हजार के आसपास लोगों जिला के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर पंहुच कर वैक्सीन लगवा रहे थे। वहीं बुधवार को इनकी संख्या अचानक से घटकर ढाई हजार के आसपास रह गई। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद थी कि वीरवार को इनकी संख्या बढे़गी, लेकिन उम्मीद के विपरीत मात्र 2068 लोगों ने ही टीका लगवाया है। इनमें सबसे अधिक संख्या 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों की थी। अब शुक्रवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई गई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वीरवार का एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पहली व पांच को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा तीन फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 19 को दूसरी डोज, 18 से 45 आयु वर्ग के 786 लोगों को पहली, 45 से 60 आयु वर्ग में 184 लोगों को पहली और 827 लोगों को दूसरी तथा 24 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 219 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें